Movie prime

IPL के अनचाहे क्लब में शामिल हुए अर्शदीप, बना दिया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में 11 गेंदें फेंककर अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। 4 वाइड और 1 नो-बॉल के साथ उनका यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और GT को बड़ा फायदा मिला।

 
अर्शदीप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

IPL 2026 News: IPL 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने करियर में नहीं जोड़ना चाहेगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में उन्होंने 11 गेंदें फेंक दीं और IPL के ‘अनचाहे रिकॉर्ड क्लब’ में शामिल हो गए।

एक ओवर में 11 गेंदें, कंट्रोल पूरी तरह बिगड़ा

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्शदीप को पारी का आखिरी ओवर सौंपा गया था। लेकिन दबाव के चलते उनका लाइन-लेंथ पर नियंत्रण नहीं रहा और उन्होंने 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंक दी। इस तरह 6 वैध गेंदें पूरी करने से पहले ही ओवर 11 गेंदों का हो गया।

IPL के अनचाहे क्लब में शामिल हुए अर्शदीप

इस प्रदर्शन के साथ अर्शदीप सिंह अब उन गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL में 11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर डाला है। इस क्लब में पहले से मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

मैच पर पड़ा सीधा असर

गुजरात टाइटंस की टीम 19वें ओवर तक 6 विकेट पर 150 रन बना चुकी थी। लेकिन अर्शदीप के 11 गेंदों वाले ओवर में 12 रन मिलने से टीम ने 20 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा कर लिया। यह अतिरिक्त रन मैच के लिहाज से काफी अहम साबित हुए।

दबाव में गेंदबाजों की चुनौती

IPL के इतिहास में कई बार देखा गया है कि आखिरी ओवर में गेंदबाज दबाव में आकर लाइन-लेंथ खो बैठते हैं। 2023 में मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले यह रिकॉर्ड बनाया था, जबकि 2025 में भी तीन गेंदबाजों ने 11 गेंदों के ओवर डाले थे। अर्शदीप का यह प्रदर्शन इसी दबाव का एक उदाहरण बन गया।