Movie prime

Asia Cup की तारीखों का ऐलान, बांग्लादेश करेगा मेजबानी, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

 
Asia Cup
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश की मेजबानी में आयोजित होने वाले एशिया कप 2027 की संभावित तारीखें सामने आ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत 18 जून 2027 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 4 जुलाई 2027 को खेला जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस बार एशिया कप 50 ओवर (वनडे) फॉर्मेट में आयोजित होगा। सभी मुकाबले बांग्लादेश के मीरपुर, चट्टोग्राम और सिलहट के मैदानों पर खेले जाएंगे। हालांकि, वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला जल्द लिया जा सकता है।

वनडे वर्ल्ड कप से पहले अहम टूर्नामेंट

एशिया कप 2027 का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब इसी साल वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी खेला जाना है। ऐसे में यह टूर्नामेंट सभी एशियाई टीमों के लिए विश्व कप की तैयारी का बड़ा मंच साबित होगा।

गौरतलब है कि पिछला एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, जबकि इस बार इसे वनडे प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

2016 के बाद फिर मेजबान बनेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश ने आखिरी बार 2016 में एशिया कप की मेजबानी की थी। उस संस्करण में मेजबान टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में भारत ने उसे 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

हाल ही में पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष बने हैं। उनके कार्यकाल में यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा, जिसकी मेजबानी बांग्लादेश करेगा।

भारत के बांग्लादेश दौरे पर भी नजर

इस बीच टीम इंडिया के संभावित बांग्लादेश दौरे को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद के बेटे इब्राहिम ने कहा है कि विदेशी टीमों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी है।