CSK फैंस के लिए बुरी खबर! चोट के कारण पहले 2 हफ्ते नहीं खेलेंगे MS Dhoni
CSK के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni पिंडली की चोट के कारण IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने उनकी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी संभालेंगे, लेकिन टीम की रणनीति अब भी धोनी के इर्द-गिर्द रहेगी।
IPL 2026 CSK Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी धोनी पिंडली (calf) की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान से बाहर रहेंगे।
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उनकी रिकवरी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में उनके शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना बेहद कम है।
टीम के लिए बड़ा झटका
धोनी का शुरुआती मैचों से बाहर होना CSK के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भले ही टीम की कमान ऋतुराज गायक्वाड़ के हाथों में हो, लेकिन टीम की रणनीति और गेम प्लान अब भी धोनी के अनुभव के इर्द-गिर्द ही तैयार किया जाता है।
धोनी की फिटनेस पर नजर
44 वर्षीय धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास लेने के बाद केवल IPL में ही खेलते हैं। ऐसे में उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
पिछले सीजन में उन्होंने 14 मुकाबले खेले थे और टीम को महत्वपूर्ण मौकों पर मार्गदर्शन दिया था। यही वजह है कि उनकी अनुपस्थिति टीम के संतुलन पर असर डाल सकती है।
रिहैब के बाद वापसी की उम्मीद
CSK मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। टीम उनके अनुभव और लीडरशिप पर काफी हद तक निर्भर है, खासकर दबाव वाले मुकाबलों में।
हर सीजन में उठते हैं सवाल
धोनी के IPL भविष्य को लेकर हर सीजन में चर्चा होती है, लेकिन उनकी लोकप्रियता और टीम में अहम भूमिका उन्हें लगातार खेलते रहने के लिए प्रेरित करती है।
