Movie prime

BCCI: IPL 2025 फाइनल समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित, ऑपरेशन सिंदूर की वीरता को मिलेगा सम्मान

 
BCCI: IPL 2025 फाइनल समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित, ऑपरेशन सिंदूर की वीरता को मिलेगा सम्मान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

IPL 2025 अब अपने समापन की ओर है और BCCI ने इस बार के फाइनल समापन समारोह को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला हाल ही में सफल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में लिया गया है। समापन समारोह 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां IPL 2025 का खिताबी मुकाबला भी खेला जाएगा।

BCCI ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) सहित थल सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों को फाइनल में आमंत्रित किया है। साथ ही सैन्य बलों के अधिकारी और जवान भी इस समारोह का हिस्सा होंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे सैनिकों की बहादुरी और सेवा को श्रद्धांजलि देने के लिए होगा।

IPL समारोह में सैन्य बैंड की प्रस्तुति और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि देशभक्ति का माहौल और सशक्त हो। एक लाख से अधिक दर्शकों की उपस्थिति वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह आयोजन भव्यता के साथ होगा।

2019 के IPL में भी ऐसा समारोह पुलवामा हमले के बाद आयोजित किया गया था, जब BCCI ने सैन्य बलों को 20 करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा 7 मई को आतंकवादी ठिकानों पर की गई एक सटीक जवाबी कार्रवाई थी। यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से 8 से 10 मई तक भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की गई, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा। अंततः 10 मई को पाकिस्तान ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने स्वीकार कर लिया।

IPL शेड्यूल में बदलाव
भारत-पाक तनाव के चलते IPL को एक सप्ताह तक स्थगित करना पड़ा था। पहले यह फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना था, लेकिन अब यह 3 जून को अहमदाबाद में होगा।