Movie prime

T20 टीम में बड़ा बदलाव: श्रेयस बने कप्तान, सूर्यकुमार यादव बाहर; 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका
 

 
 T20 टीम में बड़ा बदलाव: श्रेयस बने कप्तान, सूर्यकुमार यादव बाहर; 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी। मुंबई में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता में हुई सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक में दोनों सीरीज के लिए एक जैसी टीम चुनी गई। सबसे बड़ा फैसला श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाए जाने का रहा, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने न सिर्फ उनसे कप्तानी वापस ली, बल्कि उन्हें पूरी तरह टीम से बाहर कर दिया। विश्व कप में सूर्यकुमार ने नौ मैचों में 242 रन बनाए थे, जिसमें अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही थी।

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाजों के रूप में ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को मौका दिया गया है। वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा संभालेंगे।

चयन समिति के फैसले में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इसके साथ ही वैभव भारतीय सीनियर पुरुष टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।