Movie prime

जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप : पार्थ प्रभाकर ने तीन खिताब किए अपने नाम, सौम्या सिंह बनी अंडर-19 एकल चैंपियन

 
........
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी में आयोजित जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सीड एकेडमी के पार्थ प्रभाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए। वहीं डीपीएस की सौम्या सिंह ने अंडर-19 बालिका वर्ग में एकल उपाधि जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से सनबीम स्कूल सारनाथ में किया गया।

पुरुष एकल में पार्थ बने चैंपियन

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में पार्थ प्रभाकर ने बीएचयू के सुदर्शन साहू को 11-8, 9-11, 11-6, 11-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा पार्थ ने अंडर-17 वर्ग में कार्तिक प्रसाद कन्नौजिया को हराया, अंडर-19 बालक वर्ग में देव त्रिपाठी को मात दी और तिहरी उपाधि जीतकर प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ी बने।

.....

सौम्या सिंह बनी स्टार प्लेयर

अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में सौम्या सिंह ने आयुषी सिंह को 11-1, 11-1, 11-5 से हराकर खिताब जीता।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सौम्या सिंह को स्टार प्लेयर अवॉर्ड भी दिया गया।

वहीं उभरते युवा खिलाड़ी का पुरस्कार सनबीम स्कूल सारनाथ के अभिनव सिंह को प्रदान किया गया।

विभिन्न वर्गों के विजेता

  • अंडर-11 बालक वर्ग: दक्ष चंदानी
  • अंडर-11 बालिका वर्ग: सृष्टि सिंह
  • अंडर-13 बालक वर्ग: सम्मम लखमानी
  • अंडर-13 बालिका वर्ग: कृत्वि गोयल
  • अंडर-15 बालक वर्ग: देव त्रिपाठी
  • अंडर-15 बालिका वर्ग: धैर्या श्रीवास्तव

191 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 191 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हर्ष मधोक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जबकि समापन समारोह में तनुजा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

टूर्नामेंट के चीफ रेफरी प्रीतम सिंह और डिप्टी रेफरी साक्षी शर्मा रही।