FIFA World Cup 2026: फ्रांस सेमीफाइनल में, अब स्पेन-बेल्जियम की महाटक्कर पर दुनिया की नजर
बोस्टन। फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर Kylian Mbappé ने एक गोल किया और दूसरा गोल Ousmane Dembélé से करवाया।
पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। फ्रांस को पेनल्टी भी मिली, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर Yassine Bounou ने एमबाप्पे का शॉट रोककर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। दूसरे हाफ के 60वें मिनट में एमबाप्पे ने शानदार गोल दागकर फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद उन्होंने डेम्बेले के लिए मौका बनाया और फ्रांस ने 2-0 की निर्णायक जीत दर्ज कर ली।
एमबाप्पे ने बनाया नया रिकॉर्ड
- एमबाप्पे इस विश्व कप में अब तक 8 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं।
- उनके नाम अब विश्व कप इतिहास में 20 गोल हो गए हैं। उनसे आगे केवल Lionel Messi हैं, जिनके खाते में 21 गोल हैं।
- डेम्बेले एक ही विश्व कप संस्करण में 5 गोल करने वाले फ्रांस के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
कोच और खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया
- फ्रांस के कोच डिडिएर डेशां: यह बेहद कठिन मुकाबला था। हमने पेनल्टी गंवाई, लेकिन एमबाप्पे ने आत्मविश्वास नहीं खोया। अब हम अगले प्रतिद्वंद्वी का इंतजार करेंगे।
- किलियन एमबाप्पे: मेरे टखने में चोट थी, लेकिन अब मैं ठीक हूं। हमारी टीम का लक्ष्य सिर्फ जीत है और असली चुनौती अभी बाकी है।
- उस्मान डेम्बेले: गोल से पहले एमबाप्पे ने मुझे बीच में रहने को कहा था और उसी मूव से मुझे गोल करने का मौका मिला।
- मोरक्को के कोच मोहम्मद ओआहबी: पहले हाफ में बूनू के बचाव ने हमें मैच में बनाए रखा, लेकिन दूसरे हाफ में एमबाप्पे की व्यक्तिगत प्रतिभा ने अंतर पैदा कर दिया।
मैच के अहम आंकड़े
- एमबाप्पे ने फ्रांस के छह मैचों में से पांच में गोल किए हैं।
- विश्व कप इतिहास में उनसे ज्यादा गोल केवल लियोनल मेसी (21) ने किए हैं।
- डेम्बेले एक संस्करण में पांच गोल करने वाले फ्रांस के तीसरे खिलाड़ी बने।
- अय्यूब बुआद्दी 18 वर्ष 280 दिन की उम्र में विश्व कप में किसी अफ्रीकी टीम के लिए किशोर रहते हुए पांच मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।
अब नजर स्पेन बनाम बेल्जियम पर
फ्रांस का सामना अब स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार रात 12:30 बजे) लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पेन बनाम बेल्जियम
क्वार्टर फाइनल
कुल मुकाबले
22
स्पेन की जीत
12
बेल्जियम की जीत
5
ड्रॉ
5
हेड-टू-हेड में स्पेन आगे
स्पेन और बेल्जियम के बीच अब तक 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। इनमें स्पेन ने 12 मैच जीते, बेल्जियम ने 5 और 5 मुकाबले ड्रॉ रहे। पिछले पांच मुकाबलों में स्पेन ने सभी पांच जीत दर्ज की हैं। दोनों की पिछली भिड़ंत 2009 में हुई थी, जिसमें स्पेन ने 5-0 से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों का मौजूदा फॉर्म

विश्व कप में बराबरी का इतिहास
स्पेन और बेल्जियम विश्व कप में अब तक सिर्फ दो बार भिड़े हैं। 1986 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी, जबकि 1990 के ग्रुप चरण में स्पेन ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया था। यानी विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों का रिकॉर्ड फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
फ्रांस की नजर अब लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर है, जबकि स्पेन और बेल्जियम में से जो भी टीम जीतेगी, उसे सेमीफाइनल में एमबाप्पे की फ्रांस की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
