Movie prime

GT Vs PBKS : श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की धमाकेदार साझेदारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 244 रनों का लक्ष्य

GT Vs PBKS : श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की धमाकेदार साझेदारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 244 रनों का लक्ष्य
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Ahmedabad : आईपीएल 2025 (IPL 2025) के रोमांचक मुकाबले(GT Vs PBKS) में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) के सामने 244 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की नाबाद 81 रनों की साझेदारी के दम पर पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

GT Vs PBKS : श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की धमाकेदार साझेदारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 244 रनों का लक्ष्य

नरेंद्र मोदी स्टेडियम(Narendra Modi Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। प्रियांश आर्या (47) और श्रेयस अय्यर (नाबाद) ने पारी को संभाला। वहीं, शशांक सिंह ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पारी का पूरा लेखा-जोखा :-

शुरुआत में झटके: प्रभसिमरन सिंह (5) कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट।

प्रियांश-श्रेयस की साझेदारी: 51 रन जोड़कर पारी को स्थिरता दी।

साईं किशोर का जलवा: लगातार दो झटके, उमरजई (8) और ग्लेन मैक्सवेल (0) को किया आउट।

स्टोइनिस भी साईं किशोर का शिकार: 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट।

श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की साझेदारी: 81 रन की नाबाद साझेदारी, स्कोर 243/5 तक पहुंचाया।

GT Vs PBKS : श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की धमाकेदार साझेदारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 244 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी :-

साईं किशोर: 4 ओवर, 3 विकेट

राशिद खान: 1 विकेट

कगिसो रबाडा: 1 विकेट

GT Vs PBKS : श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की धमाकेदार साझेदारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 244 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस के पास शुभमन गिल, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखते हैं। क्या GT की बल्लेबाजी इस बड़े स्कोर को चेज़ कर पाएगी?

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!