Movie prime

IND vs AFG ODI: विराट कोहली चोटिल होकर सीरीज से बाहर, ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया में रिप्लेसमेंट
 

 
 IND vs AFG ODI: विराट कोहली चोटिल होकर सीरीज से बाहर, ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया में रिप्लेसमेंट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे क्रिकेट में 14,797 रन बना चुके कोहली का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली की फिटनेस रिपोर्ट टीम प्रबंधन को सौंप दी गई है, जिसमें उनके हैमस्ट्रिंग चोट से जूझने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें करीब दो सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के चयनकर्ताओं के सामने उनकी जगह भरने की चुनौती होगी। ऐसे में तीन युवा बल्लेबाजों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

1. यशस्वी जायसवाल

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल विराट कोहली के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पिछली वनडे टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था। जायसवाल ने अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने शानदार 116 रन की पारी खेली थी। वहीं आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों में 427 रन बनाकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है।

2. साई सुदर्शन

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन भी चयनकर्ताओं की नजर में हो सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक सीमित वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। 2023 में खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतकों की मदद से 127 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए सुदर्शन ने 17 मैचों में 722 रन बनाए और टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक भी दर्ज हैं।

3. देवदत्त पडिक्कल

कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी कोहली की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में 9 मैचों में 725 रन बनाकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 16 मैचों में 464 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई और चयन समिति विराट कोहली की जगह किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर साबित हो सकती है।