Movie prime

IND VS SA: टेस्ट की हार का हिसाब वनडे में! भारत-दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, कब-कहां देखें LIVE  मैच

 
 IND VS SA: टेस्ट की हार का हिसाब वनडे में! भारत-दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, कब-कहां देखें LIVE  मैच
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

रांची I दक्षिण अफ्रीका से घरेलू सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की करारी क्लीन स्वीप हार झेलने के बाद टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में जोरदार वापसी करने उतरेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दोपहर 1:30 बजे से होगा। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम जहां टेस्ट सीरीज की हार का बदला लेना चाहेगी, वहीं क्विंटन डिकॉक की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका का वनडे में भारत पर दबदबा बरकरार

दोनों देशों के बीच अब तक 94 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं जबकि भारत को 40 में ही जीत मिली है। 3 मैच बेनतीजा रहे। ऐसे में मेहमान टीम मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत स्थिति में है।

कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में नई चुनौतियां

भारतीय टीम इस सीरीज में कई बड़े नामों के बिना मैदान पर उतरेगी। नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हैं। श्रेयस अय्यर भी चोटिल हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। ऐसे में मध्यक्रम और गेंदबाजी दोनों में नए प्रयोग देखने को मिल सकते हैं।

टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल है:
- क्या वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर के तौर पर मौका मिलेगा या नीतीश कुमार रेड्डी को डेब्यू का अवसर?
- अगर केएल राहुल खुद विकेटकीपिंग करते हैं तो क्या ऋषभ पंत प्लेइंग-11 में जगह बना पाएंगे?
- तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर होगी जबकि स्पिन में कुलदीप यादव अहम भूमिका निभाएंगे।

सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची  
- दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर  
- तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापत्तनम  

मैच कब, कहां और कैसे देखें?
- तारीख: 30 नवंबर 2025 (रविवार)
- स्थान: जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रांची
- समय: दोपहर 1:30 बजे IST (टॉस 1:00 बजे)
- टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (सभी चैनल)
- लाइव स्ट्रीमिंग: Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट