Movie prime

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रवाना हुई टीम इंडिया: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के नेतृत्व में पहला बैच दुबई पहुंचा

 
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रवाना हुई टीम इंडिया: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के नेतृत्व में पहला बैच दुबई पहुंचा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुंबई I भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को रवाना हो गई। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के साथ कुछ खिलाड़ी मुंबई से दुबई के लिए निकले। टीम इंडिया दो हिस्सों में दुबई पहुंचेगी, जिसमें पहला बैच पहले ही रवाना हो चुका है, जबकि दूसरा बैच जल्द ही उड़ान भरेगा।

मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा के साथ वाशिंगटन सुंदर नजर आए, जो पहले बैच का हिस्सा हैं। इसके अलावा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और अन्य खिलाड़ी भी इस बैच में शामिल हैं। भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की तैयारियां जोरों पर हैं, और सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के इरादे से दुबई पहुंचे हैं।