भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे आज रायपुर में, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
रायपुर I भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज कर भारतीय टीम 1-0 से आगे है और आज वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पहले मैच में चोट के कारण बाहर रहे साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की आज टीम में वापसी होने की पूरी संभावना है। वहीं भारतीय टीम में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी बड़े स्कोर की उम्मीद जगाएगी। पहले वनडे में रोहित ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जबकि विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर फैंस का दिल जीत लिया था।
मैच कब और कहां?
- तारीख: बुधवार, 3 दिसंबर 2025
- स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर
- मैच का समय: दोपहर 1:30 बजे से (टॉस: 1:00 बजे)
टीवी पर लाइव प्रसारण
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों (हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में) पर होगा।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर हाई क्वालिटी में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
फ्री में कैसे देखें?
फैंस बिल्कुल मुफ्त में DD Sports चैनल पर पूरा मैच लाइव देख सकते हैं। DD Free Dish यूजर्स को एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
साउथ अफ्रीका:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रयान।
