Movie prime

आईपीएल 2026 नीलामी : 1355 खिलाड़ियों ने कराई रजिस्ट्रेशन, 2 करोड़ बेस प्राइज में सिर्फ दो भारतीय

New Delhi : आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। कुल 1355 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है, जिनमें 45 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ है। मैक्सवेल, डु प्लेसिस और रसेल टूर्नामेंट से हट गए हैं। 1062 भारतीय और 293 विदेशी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

 
dd
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की तैयारियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगी। इस नीलामी के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 2 करोड़ रुपये के उच्चतम बेस प्राइज वाले 45 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

मैक्सवेल-डु प्लेसिस नहीं लेंगे हिस्सा, आंद्रे रसेल ने लिया संन्यास

- ऑक्शन से पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया है।

- ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे।

- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी हट गए हैं।

- वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।

- इनके हटने से नीलामी में टीमों की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी के लिए रजिस्टर खिलाड़ियों की संख्या इस प्रकार है—

- कुल खिलाड़ी : 1355

- भारतीय खिलाड़ी : 1062

- विदेशी खिलाड़ी : 293

- कैप्ड खिलाड़ी : 212

- अनकैप्ड खिलाड़ी : 1121

- एसोसिएट देशों से : 22

इस बार इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान के कई नामी क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

In IPL 2026 auction these 45 players kept their base price at Rs 2 crore only 2 Indians in the list IPL 2026 की नीलामी में इन 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रखा अपना बेस प्राइज, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय

2 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ी

नीलामी के शीर्ष ब्रैकेट में शामिल कुछ प्रमुख नाम— रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, स्टीव स्मिथ, गस एटकिंसन, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, राचिन रविंद्र, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेसन होल्डर, अल्ज़ारी जोसेफ सहित कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं।

स्टीव स्मिथ ने भी कराया रजिस्ट्रेशन

- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

- पिछले साल आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था और वह अनसोल्ड रह गए थे। हालांकि, इस बार उनके फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि स्मिथ किसी टीम की प्राथमिकता बन सकते हैं।

आईपीएल 2026 की नीलामी में कई टीमों के पास बड़ा पर्स है और इस बार की बोली में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों पर भारी रकम खर्च होने की संभावना है। सभी की निगाहें 16 दिसंबर को होने वाली मिनी ऑक्शन पर टिकी रहेंगी।