Movie prime

IPL 2026 Final Venue Change: बेंगलुरु से छिना फाइनल, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
 

 
 IPL 2026 Final Venue Change: बेंगलुरु से छिना फाइनल, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

आईपीएल 2026 के नॉकआउट मुकाबलों को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस बार टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं, बल्कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

आमतौर पर आईपीएल का फाइनल पिछले सीजन की चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर आयोजित किया जाता है। लेकिन इस बार इस परंपरा को तोड़ा गया है। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था, जिसके चलते उम्मीद थी कि 2026 का फाइनल बेंगलुरु में होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों के चलते यह बड़ा फैसला लिया है। खासकर ‘MLA टिकट विवाद’ के चलते स्थिति संवेदनशील हो गई थी, जिसे देखते हुए बोर्ड ने कोई जोखिम नहीं उठाया।

नॉकआउट मुकाबलों के बदले वेन्यू

आईपीएल 2026 में सिर्फ फाइनल ही नहीं, बल्कि अन्य प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू में भी बदलाव किया गया है।

  • क्वालीफायर-1: धर्मशाला में खेला जाएगा
  • एलिमिनेटर: चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में होगा
  • क्वालीफायर-2: चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा
  • फाइनल: अहमदाबाद में आयोजित होगा

प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल

  • क्वालीफायर-1: 26 मई 2026, धर्मशाला
  • एलिमिनेटर: 27 मई 2026, चंडीगढ़
  • क्वालीफायर-2: 29 मई 2026, चंडीगढ़
  • फाइनल: 31 मई 2026, अहमदाबाद

क्या है MLA टिकट विवाद?

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक में ‘MLA टिकट विवाद’ ने तूल पकड़ लिया था। कई विधायकों ने मांग की थी कि उन्हें मैच के लिए कम से कम 5 टिकट दिए जाएं, क्योंकि वे जनप्रतिनिधि हैं। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से MLA और MP को 3-3 टिकट देने की बात कही गई।

इस फैसले के बाद टिकटों के दुरुपयोग के आरोप भी सामने आए, हालांकि राज्य के गृह मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टिकट ऑनलाइन और नॉन-ट्रांसफरेबल होते हैं।

इसी पूरे विवाद और संभावित सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए फाइनल समेत सभी अहम मुकाबलों के वेन्यू बदल दिए हैं। अब आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां से इस सीजन का नया चैंपियन सामने आएगा।