Movie prime

IPL 2026 : 28 मार्च से होगा आगाज, पहले मुकाबले RCB और SRH होंगे आमने-सामने

 
IPL 2026 : 28 मार्च से होगा आगाज, पहले मुकाबले RCB और SRH होंगे आमने-सामने
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mumbai : इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच एक बार फिर लौटने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। बाकी मुकाबलों की घोषणा इसी सप्ताह होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 में अभी 54 और मैचों का शेड्यूल जारी होना बाकी है, जबकि फाइनल 31 मई को खेले जाने की संभावना जताई जा रही है।

IPL 2026: अब तक जारी मैचों का शेड्यूल

- 28 मार्च: RCB vs SRH — बेंगलुरु

- 29 मार्च: MI vs KKR — मुंबई

- 30 मार्च: RR vs CSK — गुवाहाटी

- 31 मार्च: PBKS vs GT — न्यू चंडीगढ़

- 1 अप्रैल: LSG vs DC — लखनऊ

- 2 अप्रैल: KKR vs SRH — कोलकाता

- 3 अप्रैल: CSK vs PBKS — चेन्नई

- 4 अप्रैल: DC vs MI — दिल्ली

- 4 अप्रैल: GT vs RR — अहमदाबाद

- 5 अप्रैल: SRH vs LSG — हैदराबाद

- 5 अप्रैल: RCB vs CSK — बेंगलुरु

- 6 अप्रैल: KKR vs PBKS — कोलकाता

- 7 अप्रैल: RR vs MI — गुवाहाटी

- 8 अप्रैल: DC vs GT — दिल्ली

- 9 अप्रैल: KKR vs LSG — कोलकाता

- 10 अप्रैल: RR vs RCB — गुवाहाटी

- 11 अप्रैल: PBKS vs SRH — न्यू चंडीगढ़

- 11 अप्रैल: CSK vs DC — चेन्नई

- 12 अप्रैल: LSG vs GT — लखनऊ

- 12 अप्रैल: MI vs RCB — मुंबई

टूर्नामेंट का फॉर्मेट

IPL 2026 का फॉर्मेट पहले की तरह ही रहेगा। लीग स्टेज में हर टीम 14 मैच खेलेगी और पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। क्रिकेट फैंस को इस सीजन में कई बड़े मुकाबलों और नए रिकॉर्ड्स की उम्मीद है, खासकर क्योंकि मौजूदा चैंपियन RCB अपने होम ग्राउंड पर टूर्नामेंट की शुरुआत कर रही है।