क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, क्या राजनीति में करेंगे एंट्री?
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद शमी के राजनीति में प्रवेश और बीजेपी से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शमी ने दिल्ली में नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद शमी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
दिल्ली में BJP अध्यक्ष से मिले मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी साथ मौजूद थे। मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसमें शमी, नितिन नबीन और कुंवर बासित अली एक साथ नजर आ रहे हैं।
फिलहाल मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है।
बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज
नितिन नबीन से मुलाकात के बाद मोहम्मद शमी के राजनीतिक सफर शुरू करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स में उनके बीजेपी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक शमी या बीजेपी की ओर से उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। मुलाकात के सामने आए विवरण और तस्वीरों के बाद शमी की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर चर्चा शुरू हुई है।
