Movie prime

Olympian Lalit Upadhyay ने इंटरनेशन हॉकी से लिया संन्यास, कहा- सफर सपनों से भरा रहा...

 
Olympian Lalit Upadhyay ने इंटरनेशन हॉकी से लिया संन्यास, कहा- सफर सपनों से भरा रहा...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Olympian Lalit Upadhyay : भारतीय हॉकी के चमकते सितारे और दो ओलंपिक पदक जीतने वाली टीम के अहम सदस्य ललित उपाध्याय (Olympian Lalit Upadhyay) ने रविवार की रात अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहकर सबको हैरान कर दिया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ललित ने यह घोषणा अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर की। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह घरेलू टूर्नामेंट्स और प्रो हॉकी लीग में खेलना जारी रखेंगे। इन दिनों वे बेल्जियम में चल रही एफआईएच प्रो हॉकी लीग में व्यस्त हैं।

Olympian Lalit Upadhyay : शुरुआती कोच और जड़ों को किया याद

ललित (Olympian Lalit Upadhyay) ने अपने प्रेरणादायक करियर को याद करते हुए प्रारंभिक कोच परमानंद मिश्र का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि कोच मिश्र ने ही उन्हें हॉकी की शुरुआत कराई और मैदान से ओलंपिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज के मैदान से हॉकी की बारीकियां सीखने वाले ललित ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दमदार तरीके से दर्ज कराई।

छोटे गांव से ओलंपिक तक का सफर

ललित ने अपने पोस्ट में भावुक अंदाज में लिखा कि उनका सफर एक छोटे से गांव से शुरू हुआ, जहां संसाधन सीमित थे लेकिन सपने असीमित थे। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें स्टिंग ऑपरेशन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसी खिलाड़ी ने दो बार ओलंपिक पोडियम पर देश का झंडा बुलंद किया।

उन्होंने यह भी कहा,“26 वर्षों बाद अपने शहर से ओलंपियन बनना एक ऐसा गौरव है जिसे मैं हमेशा सम्मान और आभार के साथ याद रखूंगा।”

टीम और साथियों के प्रति आभार

ललित ने अपने सफर में योगदान देने वाले अन्य कोचों जैसे हरिंदर सिंह, समीर दाद, धनराज पिल्लै, और अपने मौजूदा साथी हरमनप्रीत सिंह को भी याद किया और उनका धन्यवाद किया।