Movie prime

रोहित शर्मा के करियर पर मंडराया संकट! लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी मैच, इंग्लैंड से जुड़ी है पूरी कहानी
 

 
 रोहित शर्मा के करियर पर मंडराया संकट! लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी मैच, इंग्लैंड से जुड़ी है पूरी कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बड़ी अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रोहित शर्मा के करियर पर सवाल उनके हालिया प्रदर्शन को लेकर उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट अब उन्हें भविष्य की वनडे टीम में शामिल करने को लेकर विचार कर रहे हैं। अगर रोहित का करियर इंग्लैंड में ही खत्म होता है तो यह उनके लिए बेहद भावुक पल होगा, क्योंकि इंग्लैंड में ही उनके करियर ने एक नई दिशा पकड़ी थी।

इंग्लैंड ने बदला रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर की थी। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज टीम से बाहर हो चुके थे। शिखर धवन के साथ ओपनिंग के लिए एक भरोसेमंद जोड़ीदार की तलाश थी।

धोनी ने रोहित शर्मा को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी। रोहित और धवन की जोड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और यहीं से रोहित शर्मा भारतीय टीम के नियमित ओपनर बन गए। ओपनिंग में आने के बाद रोहित के बल्ले ने जमकर रन बरसाए और वह 'हिटमैन' के नाम से मशहूर हो गए।

2019 वर्ल्ड कप में मचाया था कोहराम

बतौर ओपनर रोहित शर्मा का करियर लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचता गया। साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच शतक लगाए और एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

भारत सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया, लेकिन रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस वर्ल्ड कप के बाद रोहित का नाम दुनिया के महान बल्लेबाजों में और मजबूती से शामिल हो गया।

इंग्लैंड में रोहित का शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 7 मैचों में 524 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में रोहित ने इंग्लैंड में 29 मैचों में 61.04 की औसत से 1465 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में भी रोहित ने इंग्लैंड में 12 मैचों में 335 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है।

अब सबकी नजरें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे पर टिकी हैं। अगर रोहित शर्मा के करियर को लेकर चल रही अटकलें सच साबित होती हैं, तो इंग्लैंड उनके करियर की शुरुआत बदलने के बाद शायद उसके अंत का भी गवाह बन सकता है।