Movie prime

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया नए कप्तान का ऐलान, रजत पाटीदार को मिली जिम्मेदारी

 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया नए कप्तान का ऐलान, रजत पाटीदार को मिली जिम्मेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

बंगलुरू I रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम प्रबंधन ने गुरुवार को बताया कि रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी गई है। इस दौड़ में विराट कोहली भी शामिल थे, लेकिन अंततः फ्रेंचाइजी ने पाटीदार के नाम पर मुहर लगाई। अब आरसीबी उनके नेतृत्व में अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में उतरेगी।

पाटीदार के पास कप्तानी का अनुभव
रजत पाटीदार शुरुआत से ही कप्तानी की रेस में थे। उन्हें आरसीबी ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था। 31 वर्षीय पाटीदार के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करने का अनुभव है। उनकी कप्तानी में मध्य प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि खिताबी मुकाबले में मुंबई से पांच विकेट से हार गई थी।

इस टूर्नामेंट में पाटीदार सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। अजिंक्य रहाणे ने 10 मैचों में 61 के औसत और 186.08 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। अब पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब की उम्मीद लगाएगी।