Movie prime

Shah Rukh Khan का सपना हुआ साकार! विदेश में बनवाया नाइट राइडर्स का अपना क्रिकेट स्टेडियम
 

 
 Shah Rukh Khan का सपना हुआ साकार! विदेश में बनवाया नाइट राइडर्स का अपना क्रिकेट स्टेडियम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया है। इसके साथ ही नाइट राइडर्स ग्रुप दुनिया का पहला ऐसा ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसके पास अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।

शाहरुख खान ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दी। उन्होंने लिखा कि जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक पहुंचाना उनके लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स के बीच यह दीर्घकालिक साझेदारी केवल एक स्टेडियम बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा केंद्र होगा जहां खेल, मनोरंजन, परिवार और समुदाय एक साथ जुड़ेंगे। शाहरुख ने उम्मीद जताई कि यह स्टेडियम लॉस एंजेलिस में क्रिकेट का नया घर बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों व प्रशंसकों को प्रेरित करेगा।

इस दौरान शाहरुख खान ने इस पहल में सहयोग के लिए ICC के चेयरमैन जय शाह का भी आभार व्यक्त किया।

नाइट राइडर्स बना ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड

नाइट राइडर्स ग्रुप आज दुनिया के सबसे सफल टी20 क्रिकेट ब्रांड्स में शामिल है। इस ग्रुप के नाम अब तक 9 प्रमुख खिताब दर्ज हैं। इसके अंतर्गत चार पेशेवर टी20 फ्रेंचाइजी शामिल हैं—

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
  • ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) – कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL)
  • अबू धाबी नाइट राइडर्स (ADKR) – इंटरनेशनल लीग T20 (UAE)
  • लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) – मेजर लीग क्रिकेट (USA)

लॉस एंजेलिस में नए स्टेडियम के निर्माण के साथ नाइट राइडर्स ग्रुप ने वैश्विक क्रिकेट विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे अमेरिका में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।