T20 World Cup 2026 Final: भारत vs न्यूजीलैंड की टक्कर, अहमदाबाद में बारिश आई तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?
New Delhi : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब चरम पर पहुंच चुका है। 54 मैचों के बाद फाइनल की बारी आ गई है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) आमने-सामने होंगे। यह फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 2 बार चैंपियन बन चुका है, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है।
यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। लेकिन मौसम की अनिश्चितता के कारण एक बड़ा सवाल उठ रहा है, अगर फाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है तो किसे विजेता घोषित किया जाएगा? आइए जानते हैं पूरा नियम।
बारिश आई तो क्या होगा?
- फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है।
- अगर 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोई खेल नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे का नियम लागू हो जाएगा।
- ऐसे में फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा।
- पहले दिन (8 मार्च) कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा।
रिजर्व डे पर भी बारिश आई तो?
- अगर 9 मार्च को भी फाइनल मैच में बारिश खलल देती है तो कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने की कोशिश की जाएगी।
- आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में परिणाम आने के लिए प्रत्येक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी होता है।
- अगर पहले दिन कुछ ओवरों का खेल हो जाता है तो रिजर्व डे के दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहां पिछले दिन रुका था।
अगर रिजर्व डे भी पूरी तरह बारिश में धुल जाता है?
- अगर 9 मार्च को भी कोई खेल नहीं हो पाता है और 10 ओवर का खेल भी पूरा नहीं हो पाता तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
- टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा बहुत कम मौके रहे हैं। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और श्रीलंका को बारिश के कारण संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
