Movie prime

टी20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा, सुपर-8 में बनाई जगह
 

 
 टी20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा, सुपर-8 में बनाई जगह
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कोलंबो। ICC Men's T20 World Cup 2026 के तहत रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन से जीत दर्ज की। यह रोमांचक मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने हर विभाग में पाकिस्तान को मात दी।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़ा और पारी को मजबूती दी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान देकर स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाया।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाए रखा, जिसका नतीजा बड़ी जीत के रूप में सामने आया।

इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।