Movie prime

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनी, लगातार दूसरी जीता खिताब

 
India
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस जीत से 96 रनों से मैच जीता और इतिहास रच दिया।

टीम इंडिया ने 2007 (पहला संस्करण) और 2024 (रोहित शर्मा की कप्तानी में) के बाद अब 2026 में तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव अब विश्व विजेता कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। भारत पहली टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीता है और साथ ही मेजबान देश के रूप में भी यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी है।

भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार वापसी करते हुए 21 गेंदों में 52 रन (6 चौके, 3 छक्के) बनाए। संजू सैमसन और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन (5 चौके, 8 छक्के) की शानदार पारी खेली, जबकि किशन ने 25 गेंदों में 54 रन (4 चौके, 4 छक्के) बनाए 

16वें ओवर में जेम्स नीशम ने तीन विकेट झटककर भारत की रन गति को थोड़ा रोका, लेकिन आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन (3 चौके, 2 छक्के) ठोके। आखिरी ओवर में 24 रन बने और भारत 255/5 तक पहुंचा।  
नीशम ने 3 विकेट लिए, जबकि रचिन रवींद्र और मैट हेनरी को 1-1 विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की निराशाजनक बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए और मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल 17 रन बना सके, लेकिन बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए।   भारत के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया—जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट और अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड 159 रन पर सिमट गई।