Sports: UP स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ट्रायल 22 अप्रैल से, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
Mar 26, 2025, 17:27 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
लखनऊ I उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स (Sports) कॉलेज सोसाइटी, लखनऊ के तहत संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, वीर बहादुर सिंह कॉलेज और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में 275 रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक छात्र upsports.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बरेली और मंडल के सभी जनपदों के खिलाड़ियों के लिए 22 से 24 अप्रैल तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस Sports स्टेडियम, रामगंगा विहार कॉलोनी, मुरादाबाद में ट्रायल होंगे। बालक वर्ग में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और तैराकी के खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बालक और बालिका वर्ग में हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वालीबॉल और बैडमिंटन में ट्रायल लिए जाएंगे। बालिका वर्ग में जूडो के खेल के लिए भी ट्रायल होंगे।
इसके अतिरिक्त, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को SRMS मैदान पर अंडर-19 वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में चार टीमों का चयन हुआ और टीमों के बीच मुकाबले कराए गए। बुधवार को बरेली बी और बरेली सी टीमों के बीच मुकाबला होगा। ट्रायल बरेली क्रिकेट (Sports) एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजन मनोहर शास्वत और संयुक्त वरिष्ठ सचिव ओपी कोहली के मार्गदर्शन में किए गए।
