Movie prime

नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी की दमदार जीत, गौरव चौहान ने दागे चार गोल, MP को 4-0 से रौंदा

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

स्वामी विवेकानंद अंडर-20 मेन्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मध्यप्रदेश को 4-0 से करारी शिकस्त दी। मुकाबला नारायणपुर में खेला गया। मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। टीम ने बेहतरीन रणनीति के साथ लगातार मध्यप्रदेश पर दबाव बनाए रखा। खेल के 10वें मिनट में गौरव चौहान ने पहला गोल दागकर उत्तर प्रदेश को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक यही स्कोर बना रहा।

दूसरे हाफ में गौरव चौहान का जलवा

दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश की टीम और अधिक आक्रामक होकर मैदान में उतरी। खेल के 54वें और 63वें मिनट में गौरव चौहान ने लगातार दो गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम की बढ़त 3-0 कर दी।
इसके बाद 75वें मिनट में गौरव चौहान ने चौथा गोल कर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। अंतिम सीटी बजने तक उत्तर प्रदेश ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की।

यूपी फुटबॉल संघ ने दी बधाई

इस शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन और महासचिव मोहम्मद शाहिद ने टीम के खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और फिजियो को फोन पर बधाई दी। उन्होंने अगले मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।

अगला मुकाबला

5 मई को उत्तर प्रदेश की टीम अब अपना अगला मैच 5 मई को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलेगी।