Movie prime

Varanasi: सैडिक डिसूजा 3 दिन तक काशी में हॉकी खिलाड़ियों को सिखाएंगे नई तकनीकें

 
Varanasi: सैडिक डिसूजा 3 दिन तक काशी में हॉकी खिलाड़ियों को सिखाएंगे नई तकनीकें
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: ऑस्ट्रियाई हॉकी टीम के पूर्व कोच सैडिक डिसूजा रविवार देर शाम काशी पहुंचे। वे अगले तीन दिन तक लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के नए एस्ट्रो टर्फ पर स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। उत्तर प्रदेश हॉकी ने प्रदेश में हॉकी को नई संजीवनी देने के लिए इस अनुभवी कोच को जिम्मेदारी सौंपी है।

https://youtu.be/rpFVGEGKzh4?si=oTtPoGno1050qjHU

हॉकी Varanasi के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि सैडिक डिसूजा 30 जून से 2 जुलाई तक वाराणसी में रहकर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। वे जूनियर खिलाड़ियों को पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने, पासिंग, खेल में तेजी और विपक्षी टीम के प्रयासों को विफल करने की रणनीतियां सिखाएंगे।

सोमवार सुबह Varanasi के लालपुर स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत होगी। तीन दिन में दो-दो घंटे के पांच प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे, जिनमें सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश हॉकी का यह प्रयास प्रदेश में हॉकी के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। एस्ट्रो टर्फ पर तेज हॉकी में तकनीक और खिलाड़ियों का समन्वय जीत की कुंजी है।