Movie prime

वाराणसी की आश्वी मिश्रा ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बढ़ाया काशी का मान ​​​​​​​

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी। वृंदावन में आयोजित स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वाराणसी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आश्वी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं आश्वी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर काशी का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आश्वी ने गुजरात की खिलाड़ी को हराकर दमदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा और फाइनल मुकाबले में सहारनपुर की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच आश्वी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश टीम की एक अन्य खिलाड़ी धरा गुप्ता ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने आश्वी मिश्रा और धरा गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।