Movie prime

WPL 2026 का शेड्यूल जारी: 9 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, फाइनल 5 फरवरी को 

 
 WPL 2026 का शेड्यूल जारी: 9 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, फाइनल 5 फरवरी को 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होगी और फाइनल मुकाबला 5 फरवरी 2026 को खेला जाएगा।

इस बार सभी मैच सिर्फ दो शहरों – नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित होंगे। लीग एक बार फिर कारवां मॉडल में होगी। टूर्नामेंट का पहला चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा चरण और फाइनल वडोदरा में होगा।

WPL के चेयरपर्सन जयेश जॉर्ज ने मेगा नीलामी के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी महिला प्रीमियर लीग सीजन नवी मुंबई में शुरू होगा और फाइनल वडोदरा में खेला जाएगा।”

गत विजेता मुंबई इंडियंस खिताब बचाव के लिए उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन (2025) में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। मुंबई ने इससे पहले उद्घाटन सत्र (2023) में भी ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एकमात्र बार 2024 में चैंपियन बनी थी।

पांच टीमों – मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच कुल 22 लीग मैच और प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। मेगा ऑक्शन इसी हफ्ते होने की संभावना है, जिसके बाद टीमें अपने अंतिम स्क्वॉड तैयार करेंगी।