Movie prime

सुहेलदेव पार्टी में नई नियुक्तियाँ, पदाधिकारियों का स्वागत

 
सुहेलदेव पार्टी में नई नियुक्तियाँ, पदाधिकारियों का स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सारनाथ स्थित हवेलिया चौराहा सुहेलदेव राजभर पार्क में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शुक्रवार को स्वागत किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने प्रदेश, पूर्वांचल और वाराणसी महानगर कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की। वाराणसी महानगर अध्यक्ष के रूप में जागेश्वर राजभर को नियुक्त किया गया।

पार्टी की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चंदन विश्वकर्मा ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और मीडिया को बताया कि वह पार्टी की नीति को आगे बढ़ाने में काम करेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद महाजन, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल बनारसी राजभर और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।