Sunita Williams: 9 महीने 14 दिन बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग

फ्लोरिडा I अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और एलन मस्क की कंपनी Space X के साझा अभियान के तहत भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) 286 दिनों के बाद धरती पर सकुशल लौट आई हैं। उनके साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और दो अन्य क्रू सदस्य भी फ्लोरिडा में समुद्र तल पर सुरक्षित उतरे। यह मिशन नासा के क्रू-9 अभियान का हिस्सा था, जो जून 2024 में लॉन्च हुआ था। तकनीकी खराबी के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने तक रहना पड़ा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Sunita Williams: 9 महीने 14 दिन बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग Sunita Williams: 9 महीने 14 दिन बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग

अंतरिक्ष में बनाया नया रिकॉर्ड
Sunita Williams ने इस मिशन में ISS पर सबसे लंबे समय तक रहने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर नासा की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। इस उपलब्धि के साथ वह एक ही मिशन में सबसे ज्यादा समय अंतरिक्ष में बिताने वाली अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वापसी में लगे 17 घंटे, स्पेसएक्स ने बताया कारण
नासा के अंतरिक्षयात्रियों को लेकर वापस लौटे स्पेसएक्स के ड्रैगन यान को पृथ्वी पर उतरने में 17 घंटे का समय लगा, जबकि रूस का सोयूज यान महज साढ़े तीन घंटे में धरती पर पहुंच जाता है। स्पेसएक्स ने बताया कि यह देरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई। मौसम की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद ही यान को फ्लोरिडा के तट पर उतारा गया।

Sunita Williams: 9 महीने 14 दिन बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग Sunita Williams: 9 महीने 14 दिन बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग

भारत में परिवार और नेताओं ने जताई खुशी
Sunita Williams की सकुशल वापसी पर भारत में उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने कहा, “हम उनकी सुरक्षित वापसी पर बेहद खुश हैं। यह हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, “सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में मानव सहनशक्ति का नया इतिहास रचा है। उनकी वापसी से हम सभी गौरवान्वित हैं।”

मंदिरों में हुई प्रार्थना, ट्रंप करेंगे मुलाकात
सुनीता की सुरक्षित वापसी के लिए अमेरिका के मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं, जबकि विल्मोर के लिए चर्चों में दुआएं मांगी गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही सुनीता और विल्मोर से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे।

स्वास्थ्य जांच के लिए रखी गई निगरानी में
नासा ने बताया कि Sunita Williams समेत सभी अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं, लेकिन उन्हें कुछ समय के लिए मेडिकल निगरानी में रखा गया है। लंबे समय तक शून्य गुरुत्वाकर्षण में रहने के कारण उनकी मांसपेशियों और हड्डियों पर प्रभाव पड़ा है। डॉक्टर उनकी पूरी जांच करेंगे, जिसमें ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और मेंटल हेल्थ का आकलन किया जाएगा।

भारत में मनाया गया जश्न
Sunita Williams की सुरक्षित वापसी का जश्न अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी मनाया गया। केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे भारत और दुनिया के लिए गर्व का पल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *