Movie prime

Terror: 'आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते', भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश

 
Terror: 'आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते', भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद (Terror) और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। भारत ने सीमा पर संघर्ष की स्थिति और आतंकी हमलों के संदर्भ में अपना रुख कड़ा कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भारत का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा, "सिर्फ दो पक्षों के बीच ही बातचीत होगी। हम दोहराना चाहेंगे कि Terror और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान को भारत को उन कुख्यात आतंकवादियों को सौंपना होगा, जिनकी सूची हमने पहले ही उन्हें सौंपी है।"

रणधीर जायसवाल ने POK को लेकर भी भारत का रुख साफ किया। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर पर बातचीत तभी होगी जब पाकिस्तान पीओके को खाली कर देगा और वह इलाका भारत को सौंप देगा।"

सिंधु जल संधि पर भी भारत का स्पष्ट रुख
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार Terror को अपना समर्थन विश्वसनीय और स्थायी रूप से नहीं त्यागता, सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी।

प्रवक्ता ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनों को दोहराते हुए कहा, "आतंक (Terror) और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। आतंक और व्यापार भी साथ नहीं हो सकते। और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।"