यूपी में अगले दो दिनों तक 30KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा पारा, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से तेज हवा के कारण मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अतिरिक्त, 15 फरवरी से प्रदेश में रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरे की स्थिति भी देखी जा सकती है।

30KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 13 फरवरी यानी गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी तरह, 14 फरवरी को भी मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

15 फरवरी से कोहरा लौट सकता है

हालांकि, इस अवधि में मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। 15 से 18 फरवरी के बीच प्रदेश का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं, 16 और 17 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा देखा जा सकता है। इस बीच, प्रदेश में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का दौर भी जारी रहेगा।

अयोध्या रहा सबसे ठंडालखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मंगलवार की तुलना में 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, झांसी में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वाराणसी, आगरा और लखनऊ में भी अधिकतम तापमान इसी के करीब दर्ज किया गया।

Ad 1

इसके अलावा, फुरसतगंज में 10.5℃, बुलंदशहर में 10.6℃, मुजफ्फरनगर में 10.8℃, फतेहगढ़ में 10.8℃ और बहराइच में 10.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फतेहपुर में 24.2℃, मुजफ्फरनगर में 24.5℃, फतेहगढ़ में 24.8℃, बुलंदशहर में 26.2℃ और नजीबाबाद में 25.8℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

तेज हवाओं से हल्की ठंड बरकरार
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *