Movie prime

UPSC ने जारी किया NDA, NA और CDS 2 परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन, आज से शुरू होंगे आवेदन

 
UPSC ने जारी किया NDA, NA और CDS 2 परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन, आज से शुरू होंगे आवेदन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), नवल एकेडमी (NA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू होकर 17 जून 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NDA परीक्षा के लिए 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। नेवी और नवल एकेडमी में प्रवेश के लिए फिजिक्स और गणित विषयों के साथ 12वीं पास होना या इस वर्ष इन विषयों के साथ अध्ययनरत होना जरूरी है। CDS परीक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग की डिग्री आवश्यक है।

आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें UPSC द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 200 रुपये रखा गया है जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मुक्त है।

इस परीक्षा के माध्यम से युवाओं को NDA, भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका मिलता है, जो देश सेवा का गौरवशाली अवसर माना जाता है।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर लॉगिन करना होगा और फिर आवेदन फॉर्म भरना होगा।