Movie prime

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी, आईएमडी ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम

 
उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी, आईएमडी ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP weather update: जैसे-जैसे अक्टूबर का महीना आगे बढ़ रहा है, ठंडक का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गिर चुका है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुँच गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में जल्द ही कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा और आने वाले दिनों में मौसम लगभग स्थिर रहेगा। हवा की गति कम होने से नोएडा से लेकर लखनऊ तक प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज यानी 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं जताई गई है, और कोई चेतावनी भी जारी नहीं हुई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। 22, 23 और 24 अक्टूबर के दौरान भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक के लिए प्रदेश में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।