Movie prime

29,334 UP शिक्षक भर्ती: 1,113 नए चयनितों की सूची जारी, 19 मार्च तक तैनाती के निर्देश
 

 
 29,334 UP शिक्षक भर्ती: 1,113 नए चयनितों की सूची जारी, 19 मार्च तक तैनाती के निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान विषय के 29,334 सहायक अध्यापक पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 1,113 याची अभ्यर्थियों को इस सूची में शामिल किया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव सुरेन्द्र कुमारी ने जिला आवंटन के साथ अनंतिम चयन सूची जारी करते हुए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमानुसार अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण कर उन्हें 19 मार्च तक पदस्थापित किया जाए।

गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया 11 जुलाई 2013 को शुरू हुई थी। भर्ती के दौरान रिक्त रह गए पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर कई अभ्यर्थियों ने कानूनी लड़ाई लड़ी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

सुप्रीम कोर्ट के 29 जनवरी 2025 के आदेश तथा शासन के 19 जुलाई 2025 के निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद ने उन अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 से पहले याचिकाएं दाखिल की थीं और चयनित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इन्हीं पात्र अभ्यर्थियों में से 1,113 को अनंतिम चयन सूची में स्थान दिया गया है।