Movie prime

दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट मोड में योगी सरकार, सभी होटलों और ऊंची इमारतों की होगी जांच
 

 
 दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट मोड में योगी सरकार, सभी होटलों और ऊंची इमारतों की होगी जांच
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर में अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने विकास प्राधिकरणों, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अग्निशमन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश की सभी ऊंची इमारतों, सरकारी कार्यालयों, होटलों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्नि सुरक्षा प्रणालियों को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सभी होटलों का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक होटल को अग्नि सुरक्षा संबंधी निरीक्षण से गुजरना होगा और अपनी ऑडिट रिपोर्ट संबंधित विभागों को प्रस्तुत करनी होगी।

सरकार का उद्देश्य संभावित अग्निकांड जैसी घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।