Movie prime

अजय राय का WhatsApp अकाउंट बंद, बोले- ‘तानाशाही चरम पर’, राजनीतिक दबाव का लगाया आरोप
 

 
अजय राय का WhatsApp अकाउंट बंद, बोले- ‘तानाशाही चरम पर’, राजनीतिक दबाव का लगाया आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट के जरिए दी। अजय राय ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

अजय राय ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार की नीतियों, कथित घोटालों और नाकामियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाने की उन्हें सजा दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा के राजनीतिक दबाव में मेरा WhatsApp अकाउंट बैन कर दिया गया है” और यहां तक कि अकाउंट के रिव्यू का अधिकार भी छीन लिया गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा चाहे जितने भी डिजिटल हथकंडे अपना ले, कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी। उन्होंने WhatsApp और Meta से उनका अकाउंट तत्काल बहाल करने की मांग की।

अजय राय के इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, WhatsApp या Meta की ओर से अकाउंट बंद किए जाने के कारणों को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।