Movie prime

2027 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की मांग: अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला, दी सीधी चुनौती
 

 
 2027 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की मांग: अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला, दी सीधी चुनौती
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले प्रावधान को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तुरंत लागू करने की घोषणा कर दी जाए।

अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा को सीधा चुनौती देते हुए कहा कि या तो सरकार 2027 तक इसके लागू होने की स्पष्ट समयसीमा बताए, या फिर खुलकर स्वीकार करे कि वह महिलाओं के हितों के खिलाफ है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठजोड़ महिलाओं के आरक्षण के पूर्ण समर्थन में है। इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।’’ 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रही तो समाजवादी पार्टी इसे बड़े जन आंदोलन का रूप देगी और हर सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर इसे उठाएगी।

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मोदी जी समाजवादी पार्टी पर संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का आरोप लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक दो-तिहाई बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो सका। विधेयक के समर्थन में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230 ने विरोध किया। पारित होने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।

विश्लेषकों का मानना है कि समाजवादी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के साथ-साथ अपने पारंपरिक पीडीए वोट बैंक को साधने की रणनीति के तहत यह मुद्दा उठा रही है।