Movie prime

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, गौ माता के राष्ट्रीय सम्मान और धर्म संरक्षण पर हुई अहम चर्चा
 

 
 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, गौ माता के राष्ट्रीय सम्मान और धर्म संरक्षण पर हुई अहम चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की 'गविष्टि गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा' के दौरान हुई, जिसे अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद और गौ संरक्षण के मुद्दे के बीच राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें पूज्य शंकराचार्य के दर्शन और आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर आए संकट को दूर करने और अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्त कराने के विषय में सार्थक चर्चा हुई।

GH

भाजपा पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता और वोट के लिए अपने विचार और सिद्धांत बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर बात रिकॉर्ड पर होती है और जनता सब कुछ देख और समझ रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रदेश के विभिन्न जिलों में गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता के सम्मान के लिए गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।

YJH

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी बोले

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केवल "सांचा" नहीं बल्कि "ढांचा" बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर जिम्मेदारी थी और जिन्होंने जिम्मेदारी सौंपी, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इस घटना से देश-दुनिया के सनातनी चिंतित हैं और भगवान राम की मर्यादा के विपरीत कार्य हुआ है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

GB

24 जुलाई को होगा यात्रा का समापन

इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित किए जाने की मांग को लेकर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उनकी गविष्टि गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 24 जुलाई को लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन मैदान में संपन्न होगी। इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।