अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, बोले- बीजेपी का मतलब भाग जाओ...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने पीडीए में ‘पी’ का मतलब पाकिस्तान बताया था।
अखिलेश यादव ने कहा, “पी का मतलब पाकिस्तान—बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए से घबराई हुई है और इसी वजह से उसकी परिभाषा बदलने की कोशिश की जा रही है।
सपा प्रमुख ने कहा कि पीडीए का मतलब प्रेम, दया और अपनापन है। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार बनाने की अपील की, जो प्रेम, दया और अपनापन की भावना के साथ काम करे।
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए को लेकर भाजपा की बयानबाजी उसके राजनीतिक डर को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पीडीए की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है और जनता के बीच इसका समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है।
