Movie prime

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला: 'फेक एनकाउंटर की साजिश, बिजली संकट से जनता परेशान'
 

 
 अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला: 'फेक एनकाउंटर की साजिश, बिजली संकट से जनता परेशान'
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए फेक एनकाउंटर का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।

अखिलेश यादव ने कहा, "आजकल फेक एनकाउंटर की खबरें लगातार सुनने को मिल रही हैं। कई परिवारों ने खुलकर इसकी बात की है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार फेक एनकाउंटर की साजिश लगातार कर रही है। सरकार की मर्जी के अनुसार फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। अपनी धाक जमाने के लिए यूपी में एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ये सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवाती है।"

बिजली संकट पर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख ने प्रदेश में चल रहे बिजली संकट के लिए सीधे भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। 

"भाजपा ने दस साल में बिजली क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। केवल बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की है। आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है, वह सपा सरकार में लगाए गए बिजलीघरों से आ रही है," अखिलेश यादव ने आरोप लगाया।

आर्थिक संकट और महंगाई का मुद्दा

अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारों पर देश को गंभीर आर्थिक संकट में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गए हैं। भाजपा असत्य के रास्ते पर चल रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। रोज-रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का क्या मतलब है।

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि भाजपा की 'झूठी' नीतियों को पहचानते हुए विकास और सुशासन के लिए सपा के साथ आएं।

यह प्रेस वार्ता ऐसे समय में हुई है जब प्रदेश में गर्मी के साथ बिजली की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है।