Movie prime

अखिलेश यादव दो किमी जाम में फंसे, हादसे में मृत महिला के परिवार को दिए 1 लाख रुपये

Uttar Pradesh News: मऊ जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुबारकपुर में बस दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों के विरोध प्रदर्शन से लगे दो किलोमीटर लंबे जाम में फंस गए। उन्होंने परिवार से मिलकर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और सांसद राजीव राय को भी सहायता राशि देने का निर्देश दिया।

 
अखिलेश यादव
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Uttar Pradesh News: आमजगढ़-मऊ मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हंगामा उस समय खड़ा हो गया जब महिला की सड़क दुर्घटना में मौत से नाराज़ ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर दो किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। इसी दौरान घोसी के पूर्व विधायक दिवंगत सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाम में फंस गए।

दरअसल, मुबारकपुर के हरैयाचट्टी में दवा लाने निकली जहानागंज क्षेत्र की एक महिला परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को ऑटो में ले जाने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए रास्ता जाम कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अखिलेश यादव खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने मृतका के पति जोखन को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये नकद प्रदान किए और घोसी के सांसद राजीव राय को अगले दिन एक लाख रुपये का चेक देने का निर्देश दिया। इसके बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल किया गया।

वापसी के दौरान सठियांव में पूर्व मंत्री चंद्रदेवराम यादव ‘करैली’ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि एसआइआर में तैनात जिन कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को सपा पार्टी फंड से दो–दो लाख रुपये की मदद दे रही है।