Movie prime

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- मदरसों में ATS जांच जारी रहेगी

 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- मदरसों में ATS जांच जारी रहेगी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow/Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मदरसों की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से मना कर दिया।

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के इस फैसले के बाद प्रदेश में मदरसों की ATS जांच बिना किसी न्यायिक रोक के जारी रहेगी। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से मांग की गई थी कि मदरसों में चल रही ATS जांच पर रोक लगाई जाए। हालांकि, अदालत ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी।

फिलहाल अदालत के विस्तृत आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आदेश की प्रति उपलब्ध होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि डिवीजन बेंच ने किन कानूनी आधारों पर याचिका को खारिज किया और ATS जांच को जारी रखने की अनुमति दी।