Movie prime

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए 7 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया और योग्यता
 

 
 राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए 7 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया और योग्यता
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरू होगी। प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के प्रपत्रों का सत्यापन जनपद स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद प्रत्येक जिले से तीन श्रेष्ठ शिक्षकों के नाम आवेदन पत्रों सहित पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को भेजे जाएंगे। इसके लिए 1 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

इसके बाद राज्य चयन समिति 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक प्राप्त आवेदनों की दोबारा जांच और मूल्यांकन करेगी। अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, बीटीसी शिक्षक संघ ने पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों में बदलाव की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष की जानी चाहिए, ताकि अधिक संख्या में योग्य और उत्कृष्ट शिक्षक आवेदन कर सकें।

गौरतलब है कि वर्तमान नियमों के तहत राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक के पास कम से कम 15 वर्ष का सेवाकाल होना आवश्यक है। साथ ही शिक्षक सेवानिवृत्ति से कम से कम पांच वर्ष पूर्व तक ही आवेदन कर सकता है।