Movie prime

सपा को बड़ा झटका : राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम ने छोड़ी पार्टी, OP राजभर की सुभासपा में हुए शामिल

 
सपा को बड़ा झटका : राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम ने छोड़ी पार्टी, OP राजभर की सुभासपा में हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के आने-जाने का दौर तेज हो गया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम ने पार्टी छोड़कर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का दामन थाम लिया है।

सपा छोड़ सुभासपा में शामिल हुए जावेद आलम

सुभासपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जावेद आलम समेत करीब 30 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। माना जा रहा है कि पूर्वांचल की राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है।

जावेद आलम को हाल ही में समाजवादी पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई थी. बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया था। हालांकि, अब उनका सुभासपा में जाना सपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

इन नेताओं ने भी थामा सुभासपा का दामन

सुभासपा में शामिल होने वालों में शहाबुदीन अंसारी, डॉ. मोहम्मद नाजिम अंसारी, ताजुदीन अंसारी, खालिद सैफी, कारी लईक अंसारी, मुफती मेहर आलम कासमी अंसारी, मो. अययुब अंसारी, मो. रिजवान, मोव नईम, कल्लन सैफी, शकील अहमद, उमर, जहीर अहमद, मो. इब्राहीम, मुन्तयाज, पदम प्रकाश, अंकित कुमार, मो. फुरफान, इन्जयामुलहक, बदर जमील, सद्दन खां, नवेद आलम, अनीस अहमद, वकील अहमद, कारी सलमान और बलराज प्रजापति समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।

हाल ही में BSP और RLD नेताओं ने जॉइन की थी सपा

गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2026 को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ली थी। उस दौरान जावेद आलम भी बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।

अब उनके सुभासपा में जाने से उत्तर प्रदेश की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इसे 2027 चुनाव से पहले बदलते समीकरणों का संकेत मान रहे हैं।