Movie prime

रोडवेज कर्मियों के लिए बड़ी राहत: मृत्यु पर अंतिम संस्कार सहायता 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये
 

 
 रोडवेज कर्मियों के लिए बड़ी राहत: मृत्यु पर अंतिम संस्कार सहायता 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज कर्मियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में चार गुना वृद्धि कर दी है। अब किसी भी कारण से मृत्यु होने पर कर्मियों के आश्रितों को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत कार्यरत नियमित, संविदा और आउटसोर्स सभी कर्मियों पर लागू होगी। पहले अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपये दिए जाते थे, जिन्हें बाद में अन्य देय राशि से समायोजित कर लिया जाता था, लेकिन अब नई व्यवस्था में 20 हजार रुपये की राशि तत्काल दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह सहायता निगम की आय से दी जाएगी और इसका समायोजन यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि निगम अपने कर्मियों और यात्रियों के लिए बेहतर व उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि सेवा स्तर को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।