Movie prime

नई BJP टीम पर CM योगी ने दी बधाई, बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और विस्तार

 
नई BJP टीम पर CM योगी ने दी बधाई, बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और विस्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कुल 65 नेताओं को संगठन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। नई टीम में 13 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

बीजेपी की नई टीम के गठन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई टीम संगठन को नई ऊर्जा और विस्तार देने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने अनुभव, परिश्रम और संगठन कौशल के जरिए ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

यूपी के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश संगठन में भी नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

बीजेपी की नई टीम को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन के विस्तार की रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।