Movie prime

CM योगी बोले- कांग्रेस की कायरता से हुआ देश का बंटवारा, सरदार पटेल PM होते तो...
 

 
 CM योगी बोले- कांग्रेस की कायरता से हुआ देश का बंटवारा, सरदार पटेल PM होते तो...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 में हुए देश के विभाजन को कांग्रेस की “कायरता” का परिणाम बताया। शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यदि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल देश के प्रधानमंत्री होते या आज जैसा नेतृत्व देश के पास होता, तो कोई भी भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की “बुजदिली” के कारण देश का विभाजन हुआ और इस दौरान लाखों हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों का कत्लेआम हुआ। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी को भूलना नहीं चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जागरूक करना जरूरी है।

आपसी अंतर्विरोध से कमजोर हुआ भारत

सीएम योगी ने कहा कि भारत के गुलाम होने के पीछे दो प्रमुख कारण रहे, जिनमें आपसी अंतर्विरोध एक बड़ा कारण था। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज में पैदा हुए मतभेदों और षड्यंत्रों ने देश को कमजोर किया।

उन्होंने कहा कि इन अंतर्विरोधों के कारण भारतीय समाज सामूहिक रूप से संघर्ष नहीं कर सका और इसका परिणाम देश की गुलामी के रूप में सामने आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन काल से जो भारत एक था, वह धीरे-धीरे टुकड़ों में बंटता चला गया।

विभाजन के बाद शत्रु संपत्तियों पर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस शासन के दौरान शत्रु संपत्तियों की बंदरबांट हुई और निजी संपत्तियां बनाई गईं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से भारत आए हिंदू, जैन, बौद्ध और सिखों के पुनर्वास के लिए इन संपत्तियों का उपयोग होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि विस्थापित लोगों को बसाने और उनकी मदद करने के बजाय जमीनों की बंदरबांट की गई। सीएम ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की मानसिकता आज भी विभाजनकारी है और ये दल देश तथा समाज को बांटने की राजनीति करते हैं।

सीएम योगी ने निकाला पैदल मार्च

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से लोकभवन तक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के अन्य नेता शामिल हुए।