CM Yogi बोले – नौ वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा Lucknow, 250 E और CNG कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि बीते नौ वर्षों में Lucknow शहर के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। शहर का दायरा बढ़ा है और इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ नया विस्तार मिला है। उन्होंने बताया कि लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में भी अच्छा स्थान हासिल किया है, जो नगर निगम और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में मेट्रो सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिली है। इसके साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण, जलनिकासी व्यवस्था में सुधार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया गया है। इन प्रयासों से शहर के लोगों का जीवनस्तर बेहतर हुआ है।
उन्होंने यह भी बताया कि Ayodhya को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा चुका है और अब उसी तर्ज पर लखनऊ में भी सोलर पैनल लगाने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और शहर को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री यह बातें 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कह रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ नगर निगम द्वारा बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के संचालन से शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
