Movie prime

CM योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती, ‘वोकल फॉर लोकल’ को दैनिक व्यवहार में उतारने की अपील
 

 
 CM योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती, ‘वोकल फॉर लोकल’ को दैनिक व्यवहार में उतारने की अपील
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को होने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है। अपने संदेश में उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव में निहित ज्ञान, विवेक और कर्म का भाव भगवान विश्वकर्मा के पूजन में भी परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा का अवसर प्रदेश को कौशल और तकनीक के बल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देता है।

‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं जीवन का हिस्सा

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को केवल विचार तक सीमित न रखने, बल्कि उसे दैनिक व्यवहार में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय हुनर और सामर्थ्य पर विश्वास करने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए स्थानीय संसाधनों और क्षमताओं के बल पर ही आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण संभव है।